*चित्र झारखंड स्टेट न्यूज़.कॉम

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियाँ — इंडियनऑयल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल — तेल एवं गैस क्षेत्र पर वैश्विक अनिश्चितताओं के प्रभाव के बावजूद झारखंड राज्य में पेट्रोल (MS), डीज़ल (HSD) एवं तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) की निर्बाध आपूर्ति बनाए हुए हैं।

तेल उद्योग अपने विस्तृत आपूर्ति नेटवर्क, जिसमें टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट एवं खुदरा बिक्री केंद्र शामिल हैं, के माध्यम से ईंधनों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण रूप से तैयार है। सभी बिक्री केंद्रों पर ईंधन वितरण सुचारु रूप से जारी है तथा निर्धारित सुरक्षा एवं परिचालन मानकों के अनुरूप बिना किसी प्रतिबंध के आपूर्ति बनाए रखी जा रही है।

आपूर्ति श्रृंखला में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा वास्तविक उपभोक्ता मांग को प्रभावी ढंग से पूरा करने हेतु निरंतर पुनर्भरण किया जा रहा है। राज्य में कुल 2084 रिटेल आउटलेट्स (OMCs: 1981 एवं निजी: 103) तथा 5 आपूर्ति केंद्र (OMCs) कार्यरत हैं। प्रतिदिन लगभग 3500 केएल पेट्रोल (MS) एवं 6600 केएल डीज़ल (HSD) उपलब्ध कराया जा रहा है।

घरेलू उपभोक्ताओं हेतु एलपीजी आपूर्ति भी सामान्य रूप से जारी है तथा राज्य में OMCs के लगभग 593 एलपीजी वितरकों के माध्यम से सुचारु रूप से डिलीवरी की जा रही है। वर्तमान में राज्य में बैकलॉग लगभग 4.4 दिनों का है। एलपीजी उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे पीएमयूवाई / पहल लाभार्थियों हेतु सब्सिडी की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अपना eKYC पूर्ण कर लें।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियाँ नागरिकों को निर्बाध ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लॉजिस्टिक्स, स्टॉक पोजिशनिंग एवं वितरण योजना पर लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। समग्र आपूर्ति स्थिति स्थिर है तथा उस पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे सामान्य खरीद व्यवहार बनाए रखें एवं अनावश्यक घबराहट में खरीदारी से बचें। साथ ही, ईंधन उपलब्धता संबंधी प्रामाणिक एवं सत्यापित जानकारी हेतु केवल तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें

*लेखक डॉ. प्रदीप पॉल, 
राज्य स्तरीय समन्वयक, झारखंड 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read