*Showing the rush during the summer season at the railway station

परीक्षार्थियों/यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत् पूर्व मध्य रेल द्वारा हाजीपुर में 24.05.2026 को सभी प्रमुख स्टेशनों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया । 

परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए कल दिनांक 23.05.2026 को 17.00 बजे मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया था। इसी तरह दोनों पाली की परीक्षाओं को देखते हुए उसी के अनुरूप आज दिनांक 24.05.2026 को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 03 रेक तैयार रखे गए थे । 

इनमें से एक परीक्षा स्पेशल दरभंगा से पाटलिपुत्र के लिए 14.15 बजे खुली जबकि मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए क्रमशः 15.00 बजे और 18.15 बजे 02 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया ।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ क्राउड मैनेजमेंट के मद्देनजर वार रूम को विशेष रूप से सक्रिय किया गया। स्टेशनों पर आरपीएफ की तैनाती की गयी तथा परीक्षार्थियों/यात्रियों को ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी रियल टाइम सूचना उद्घोषणा प्रणाली द्वारा उपलब्ध करायी गयी । गर्मी को देखते हुए स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी थी ।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read