डूरंड कप के 135वें संस्करण में इस बार झारखंड की राजधानी रांची को पहली बार मेज़बानी का मौका मिला है। यह राज्य के खेल इतिहास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

टूर्नामेंट की शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जबकि रांची में मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक खेले जाएंगे। सभी मैच बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होंगे। यहां लीग चरण के कई मुकाबलों के साथ एक क्वार्टर फाइनल मैच भी खेला जाएगा।

रांची में होने वाले मैचों में इंडियन सुपर लीग की मजबूत टीम जमशेदपुर एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के अलावा भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम भी मैदान में उतरेगी। खास बात यह है कि श्रीलंका सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।

इस बार डूरंड कप में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं और मुकाबले देश के पांच शहरों—कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में खेले जाएंगे। रांची को मेज़बान बनाना टूर्नामेंट के विस्तार और झारखंड में फुटबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

टूर्नामेंट का फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसका आयोजन भारतीय सेना द्वारा किया जाता है और यह प्रतियोगिता देश के उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के लिए जानी जाती है।

रांची में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और फुटबॉल के प्रति युवाओं का रुझान भी बढ़ेगा। 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read