भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) की रांची शाखा द्वारा आज ( July 2,2026) सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम के तहत सामाजिक सरोकार और सहकारिता की भावना को रेखांकित करते हुए रांची नगर निगम (RMC) के सफाई कर्मियों के बीच प्राथमिक चिकित्सा किट (First Aid Kit) का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में एनसीसीएफ (NCCF) रांची के शाखा प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार सहित शाखा के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चिकित्सा किट वितरण के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में रांची नगर निगम के सफाई कर्मियों और कर्मचारियों के अमूल्य योगदान की सराहना की। 

उन्होंने कहा, "शहर की स्वच्छता और नागरिकों की सेहत को दुरुस्त रखने में हमारे इन सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इनके इस निस्वार्थ योगदान के लिए एनसीसीएफ परिवार इनका आभार व्यक्त करता है। सहकारिता सप्ताह के अवसर पर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एक छोटा सा प्रयास किया गया है।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नगर निगम कर्मियों ने एनसीसीएफ की इस पहल का स्वागत किया और इस सहयोग के लिए आभार जताया। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ सहकारिता सदस्य श्री मनोज झा ने आरएमसी कर्मियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सहकारिता के सिद्धांतों और समाज निर्माण में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निरंतर पूरी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। 

एनसीसीएफ अधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के जन-कल्याणकारी और सहकारिता से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read