
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची में बी.ए. एलएल.बी.(ऑनर्स), बी.बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) एवं एलएल.एम के नये विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 1 अगस्त को किया जायेगा।
इस मौके पर माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कुलाधिपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद (न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायाल), विशेष अतिथि के रूप में श्री रोहितश्य रॉय (महाधिवक्ता, झारखंड सरकार) के साथ कई गणमान्य अतिथि मौजूद होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय गीत के साथ होगा। विश्वविद्लाय के कुलपति प्रो.डॉ अशोक आर. पाटिल स्वागत संबोधन करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के संबोधन के पश्चात कुलाधिपति नये छात्रों को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर एक पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत किया जायेगा। दूसरे सत्र में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पक्षों की जानकारी दी जाएगी।
इसमें पाठ्यक्रम, छात्र कल्याण, एंटी-रैगिंग नियम,अंतर्गत आंतरिक समिति, छात्रावास व्यवस्था, अनुशासन, परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली, विश्वविद्यालय के शोध केंद्र एवं छात्र समितियाँ, मूट कोर्ट गतिविधियाँ, प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप, पुस्तकालय सुविधाएँ तथा प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं एवं समय-सारिणी से संबंधित जानकारी दी जायेगी। साथ ही छात्र और शिक्षकों का परिचय भी होगा।