
*जय प्रकाश नारायण तस्वीर कर्टसी एमके गांधी .कॉम
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124 वीं जयंती के अवसर पर कल रविवार 11 अक्टूबर को राजधानी रांची में पिठौरिया-चंदवे रोड पर स्थित सतकनादु में जयंती समारोह का आयोजन किया गया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता, भाजपा नेता और सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डाॅ. प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि सतकनादु स्थित चित्रांश सिटी में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे जयंती समारोह के आयोजन के साथ ही आज के राजनीतिक दौर में लोकनायक के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर एक संगोष्ठी भी आयोजित होगी. इन कार्यक्रमों में समाज के गणमान्य लोग सम्मिलित होंगे.