
Representational Pic
1.6750 गृह रक्षक तैनात: दुर्गा पूजा के दौरान पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 6,750 गृह रक्षक (Home Guard) जवानों को तैनात किया जाएगा, जो 14 से 23 अक्टूबर तक सुरक्षा संभालेंगे।
2.चाईबासा में हुई बैठक में गृह रक्षकों ने बिहार की तर्ज पर पुलिसकर्मियों के समकक्ष मानदेय, साल में 365 दिन ड्यूटी और ईपीएफ-पेंशन जैसी सुविधाएं देने की मांग उठाई है।
3.झारखंड सरकार ने अदालत में स्वीकार किया है कि परीक्षा में सुनियोजित अनियमितता हुई है और सीआईडी जांच के दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के संकेत मिले हैं, जिसके चलते परीक्षा रद्द की गई।
4.झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 के 7.75 लाख से अधिक और फॉर्म-8 के 5.10 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं।
5.रांची में 100 एकड़ जमीन पर झारखंड का पहला आईटी पार्क बनेगा, जिससे करीब 20,000 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
6.मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची के 53 वार्डों में फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।
7.रांची समेत कई जिलों में 13 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं, 14 अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावना है।