Representational Pic

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपने जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप के माध्यम से प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

वर्तमान में कोई भी पात्र भारतीय नागरिक जिसे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सुनवाई की प्रक्रिया अथवा कोई सुधार कराने में किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वे अपने सम्बन्धित

• बूथ लेवल अधिकारी कुल संख्या - 31,892
• सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी कुल संख्या - 800
• निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी कुल संख्या- 81
• जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुल संख्या - 24

से अवश्य सम्पर्क कर इसकी जानकारी साझा करें अथवा टॉल फ्री नंबर 1950 एवं ECINET के "Book a Call with BLO" के माध्यम से सम्पर्क करें।

हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटेंगे।:भारत निर्वाचन आयोग

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read