सच है ये । पलामू के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

झारखंड में आज की प्रमुख खबरें:

१.दुमका में आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रदर्शन जारी हैं। छात्र संगठनों ने 14 अक्टूबर तक गिरफ्तारी न होने पर 15 अक्टूबर को 'झारखंड बंद' की चेतावनी दी है। पुलिस ने एसआईटी (SIT) का गठन किया है।

२.झारखंड में 427 कस्टोडियल मौतों और थानों में सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर हाईकोर्ट ने गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदना डाडेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य सचिव को भी स्वयं हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

३.झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने (फॉर्म-6) के लिए अब तक 7.75 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज हो चुके हैं। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है, और अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी।

४.रांची सहित पूरे राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रांची के बड़े पंडालों में शक्ति कमांडो और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

५.रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने केरल के खिलाफ पहली पारी में 3 शतक की मदद से 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read