
*नेतरहाट स्कूल, नेतरहाट, लातेहार- झारखंड
लेकिन पहले ये खबर।
1.झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने एडवोकेट जनरल की सिफारिश पर राज्य के 5 डिवीजनों में चल रही करीब 1,680 करोड़ रुपये की 10 बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं (MVS) के अधूरा पाए जाने के बाद रोक लगा दी है।
1.IIIT रांची में एक छात्र की मौत के मामले में शिक्षा मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए निदेशक को 30 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।
2.राज्य में 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने 16 अक्टूबर से राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है, हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश पर संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है।
3.झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने के बीच स्थिति यह है कि 4 महीनों में केवल 5 घाटों का ही टेंडर हो पाया है, जिससे लोगों को महंगी दरों पर बालू की समस्या बनी हुई है।
4.School Ranking 2026 में नेतरहाट विद्यालय ने देश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है, और प्रबंधन के मामले में इसे 92% अंक मिले हैं।
5.झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसमें दिन के समय धूप और गर्मी तथा सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।