*Image credit IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार हर बेघर को घरए पाइपलाइन के माध्यम से पानीए 24 घंटे बिजलीए अच्छी सड़क समेत अन्य आधारभूत सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन्हें पूरा करने के लिए योजनाबद्ध और समयबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। गरीबों को भी गरीमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पूरा कर रही है। विकास की रोशनी हर तबके तक बिना भेदभाव पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। वे आज बिरसा मुंडा कारागार परिसर में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 243.60 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें राजभवन से कांटाटोली पथ के सुदृढ़ीकरणए चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरणए इस्लाम नगर में 444 फ्लैट निर्माणए देवघर में कालीरेखा कुष्ठ आश्रमए बासुकीनाथ में क्यू कंप्लेक्सए चासए गिरिडीह और हजारीबाग में सेप्टेज योजनाए देवघर और मेदिनीनगर में शवदाह गृह के निर्माण का काम शामिल है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास की कुछ चुनौतियां हैं। इसमें आवासए यातायात.परिवहनए जलापूर्ति और स्वच्छताए वेस्ट मैनेजमेंटए जनसंख्या नियंत्रण आदि शामिल हैं। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने घोषणा की है कि 2022 तक देश में कोई भी व्यक्ति बेघर नहीं रहेगा। इसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। रांची में अभी 20 हजार परिवारों को घर दिये जा चुके हैं। आनेवाले दिनों में सरकार रांची समेत अन्य शहरी क्षेत्रों में एक से डेढ़ लाख परिवारों को पक्के मकान बनाकर देगी। यातायात.परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अच्छी सड़कों के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। जलापूर्ति योजना के तहत 2022 तक पूरे राज्य में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार दीर्घकालीन योजना बनाकर काम कर रही है। जो मकान बन रहे हैंए उनमें पानी और बिजली भी उपलब्ध करायी जा रही है। वेस्ट मैनेजमेंट के तहत पानी को रिसाइकिल कर सिंचाई के लायक बनाने और कचरे से बिजली बनाने का काम किया जायेगा। शहरों में स्ट्रीट लाइट लगायी जा रही हैं। जल्द ही गांव की गलियां भी स्ट्रीट लाइट से जगमग करेंगी। श्री रघुवर दास ने कहा कि जनसंख्या बड़ी समस्या बनती जा रही है। हर व्यक्ति का कर्त्तव्य है कि वह इसमें सहयोग करे। दो.तीन बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं करें। उन्हीं को अच्छी शिक्षा दिलाकर अच्छा नागरिक बनायें। हमारी सरकार तुष्टिकरण में विश्वास नहीं करती है। हमारी सरकार का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास। अपने शहरए गांवए राज्य और देश से हम प्रेम करते हैंए तो इसे स्वच्छ रखने और सुव्यवस्थित रखने में सरकार का सहयोग करें।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंहए विधायक डॉ जीतूचरण रामए मेयर आशा लकड़ाए अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खांए विकास आयुक्त अमित खरेए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण सिंहए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read