*All images by IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज  सरायकेला खरसावां में राम कृष्ण फोर्जिंग्स के 7वें फेज की आधारशिला रखते हुए कहा कि हमारी सरकार की सबसे पहली चुनौती थी बेरोजगारी, गरीबी, अभाव की जिंदगी को दूर करना। मैंने इसे अवसर के रूप में लिया। मोमेंटम झारखंड, स्किल झारखंड के जरिये हमने राज्य की सकारात्मक छवि बनाने का कार्य किया है। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को नमन जिसने नई  सोच के साथ झारखण्ड में बदलाव को स्वीकार किया है।

उन्होंने उद्योग के विकास में जलान एवंउनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स, खनन पार्ट्स जैसे अनेकों वस्तुओं के निर्माण में यह भारत मे दूसरी बड़ी कंपनी होगी।इस प्लांट से हाई स्पीड बोगी का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलान साहब पर पूर्ण भरोसा है वे झारखंड की धरती पर 3 डी तकनीकी प्लांट लगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्जिंग एवं फॉउंड्रिंग की काफी संभावनाएं है। झारखंड में उद्योंगो के विकास का नया परिवेश बना है।

बेरोजगारी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे। हमने सभी कंपनी को निदेश दिया है कि यहां कोई भी बाहरी नियुक्ति नहीं होगी। राज्य से प्रतिभा और बेरोजगारों का पलायन एक कलंक है। मोमेंटम झारखंड से पलायन रोकने की शुरुआत हो चुकी है। टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार ज्यादा है। 82% कोकून झारखंड की धरती पर है। देश विदेश में हमारे धागे की मांग ज्यादा है। हमने टेक्सटाइल पालिसी लाया। हमारा टेक्सटाइल पालिसी देश का सर्वोत्तम पालिसी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला खरसावां की धरती पर पुनः मार्च में एक और भूमि पूजन कार्यक्रम होगा जो टेक्सटाइल के क्षेत्र में होगा। यहां गुजरात की कंपनी अपना प्लांट लगाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति एवं पालिसी अच्छी हो तो निवेशक अवश्य आएंगे। हमने एक निवेश का माहौल दिया है। निवेश हो रहा है। तसर, मीठी क्रांति, लाह, हैंडीक्राफ्ट में बेहतर करना हमारा लक्ष्य है। कोकून को, मीठी क्रांति अंतर्गत उत्पादित शहद को बोर्ड खरीदेगा। शहद पतंजलि को बेचा जाएगा।  उन्होंने कहा कि हमने गरीबी उन्मूलन योजना बनाकर गरीबों को अपने पैरों खड़ा किया। जिन्हें न रोजगार है और न घर है उन्हें घर एवं स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 2022 तक झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में होगा।

मुख्यमंत्री दास ने कहा कि देश का 40% संसाधन हमारे पास है। विकास की दिशा में हमारी सरकार कार्य कर रही है। देश ही नहीं, विश्व स्तर पर झारखंड का गिनती होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के जिस गांव में 50% आदिवासी है वहां पर आदिवासी विकास समिति और जहां 50% से कम है वहां ग्राम विकास समिति बनाया जाएगा। गांव में विकास की राशि सीधा समिति को दिया जाएगा। समिति डोभा, कुआ, चेकडैम इत्यादि बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचेगी। यह हमारा संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन सुदूर गांव के हर परिवार को दिया जाएगा। ताकि हमारी माताएं बहने लकड़ी का उपयोग जलावन के लिए न करे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने CCTV निगरानी प्रणाली का उदघाटन किया।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल ने इस अवसर पर कहा कि कई वर्षो के बाद झारखंड में बहुत बड़ा प्लांट लगने जा रहा है, जो यूनिक उत्पादन करेगा। झारखंड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी को विशेष धन्यवाद। 24 एकड़ पर भूमि पूजन अच्छी उपलब्धि है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एक बड़ा निर्णय लिया गया जिसके माध्यम से राज्य में उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता केवल आसान ही नहीं हुई है बल्कि आवंटित  करने की प्रक्रिया भी आसान किया गया। उन्हें 21 दिन उपलब्ध कराया जा रहा है। 200 उद्योगों का शिलान्यास हो गया है। इसके माध्यम से लगभग पचास हजार रोजगार का सृजन होगा। 

उन्होंने कहा कि उद्योग खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो भी निवेशक यहां आए है वे अपने उद्योगों का विस्तार तथा नए उद्योग लगाने का प्रस्ताव  तैयार करें। राज्य सरकार उनके साथ है। आसान तरीके से उन्हें क्लीयरेंस दिया जाएगा। ताकि 

उन्हें सुखद अनुभूति हो,पूरे देश मे अच्छी मिसाल देंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। सभी निवेशक को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। जो उन्हें आवश्यक है। आने वाले कुछ दिनों में झारखंड टॉप राज्यो में होगा।

मुख्यमंत्री ने आर के एफ एल के चेयरमैन महाबीर प्रसाद जालान को कहा कि झारखंड की धरती पर 3 डी तकनीकी प्लांट लगाएं।

जालान ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि झारखंड में रेलवे और रक्षा विभाग का क्रय केंद्र खुले,जिससे यहां के उद्योगों को खरीद का फायदा मिले और झारखंड के उद्यमी भी इससे भाग ले सकें। उन्होंने आग्रह किया कि पूर्वी भारत में एक भी Tractor Manfacturing का प्लांट नहीं है,इस एर सरकार ध्यान दें। एक हाई स्पीड कोच भी झारखंड में होना चाहिए ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read