मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के लाइन टैंक रोड रांची एवं सिंह मोड रांची स्थित दो नए ब्रांच का डिजिटल उद्घाटन किया। इन दोनों ब्रांच के शुभारंभ से रांची में अब एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की 14 शाखाएं कार्यरत हो जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के ब्रांच बैंकिंग हेड श्री संदीप कुमार ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत राज्य के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। श्री संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि एचडीएफसी बैंक लिमिटेड कंधे से कंधा मिलाकर राज्य के विकास में भागीदार बनना चाहती है। मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएसआर के तहत राज्य के विकास में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों का डाटा तैयार कर राज्य सरकार को उपलब्ध कराएं।। 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read