मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में रांची प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब की समस्याओं और आसाध्य रोगों से जूझ रहे पत्रकारों की परेशानियों से अवगत कराया।  

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पत्रकारों को मेडिक्लेम और बीमा की सुविधा दी जाए। साथ ही, प्रेस क्लब की आधारभूत संरचनाओं के विकास पर ध्यान देने का आग्रह मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पत्रकारों के प्रति संवेदनशील है। सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव श्री जावेद अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य श्री सुनील कुमार सिंह, प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह, श्री सुनील चौधरी, श्री सत्यदेव यादव व अन्य शामिल थे।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read