*Representational image credit AARP

झारखंड में रविवार को 3138 सामान्य लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 60 साल के नीचे के 510 लोग वैसे लोग थे जिन्हें गंभीर बीमारी थी। वहीं, 60 साल से उपर के 2628 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को मिलाकर 642 लोगों को टीका लगाया गया।

 इन सभी को मिलाकर शुक्रवार को कुल 3738 लोगों को टीका लगाया गया। रविवार को बोकारो में कुल 445 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, चतरा में 57, देवघर में 339, धनबाद में 242, दुमका में 122, जमशेदपुर में 00, गढ़वा में 174, गिरिडीह में 131, गोड्डा में 168, गुमला में 33, हजारीबाग में 236, जामताड़ा में 92, खूंटी में 90, कोडरमा में 116, गिरिडीह में 170, गोड्डा में 67, गुमला में 5, हजारीबाग में 6, जामताड़ा में 94, खूंटी में 72, कोडरमा में 20, लातेहार में 132, लोहरदगा में 15, पाकुड़ में 85, पलामू में 113, रामगढ़ में 8, रांची में 100, साहेबगंज में 78, सरायकेला में 52, सिमडेगा में 00 और चाईबासा में 242 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 67,390 को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

झारखंड भर में रविवार को 3780 लोगों ने पहला टीका लिया, जबकि, 2767 लोगों ने दूसरा टीका लिया। पहला टीका लेने वाले 3780 लोगों में 2628 लोग जहां 60 वर्ष से अधिक आयु के थे, वहीं पहला टीका लेनेवाले स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाईन वर्करों की संख्या महज 642 थी। जो लक्ष्य के अनुरूप में मात्र 4 प्रतिशत रही। जबकि, रविवार को 5378 लोगों को दूसरा टीका दिया जाना था, जिसमें से 2767 (51) लोगों ने दूसरा टीका लिया। राज्य में रविवार को 42 मरीज मिले, जबकि, 38 स्वस्थ हुए। वहीं, रांची में 2 मरीज की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में अब तक मिले मरीजों की संख्या 120259 पहुंच गयी है, जिसमें से 118703 स्वस्थ हो चुके हैं

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read