मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कांटाटोली के कुरैशी मुहल्ला स्थित इदरीश कॉलोनी में अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल एवं मदरसा निर्माण हेतु आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा ऐसा मदरसा का मॉडल पहले नहीं देखा है। 

यह निश्चित रूप से झारखण्ड के लिए आदर्श के रूप में स्थापित हो। यह प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझे मजबूती के साथ खड़ा रहना पड़ता है। मेरा मानना है। काम नहीं रुके। यह मेरी प्राथमिकता है। वैश्विक महामारी का खतरा टला नहीं हैं। हमें सचेत रहकर काम करना है।

 राज्यवासियों के सहयोग से कोरोना काल में झारखण्ड ऐसा प्रदेश रहा, जहां किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं मची। आज मजबूत निर्णय के साथ सरकार अपना कदम बढ़ा रही है। आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूँ। राज्य में रहने वाले समूह और ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव नजर आयेगा। कुरैशी समाज की समस्याओं का समाधान सरकार करेगी। इस मौके पर झारखण्ड राज्य हज कमेटी के चेयरमैन सह विधायक डॉ इरफान अंसारी, खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, श्रीमती महुआ माझी व अन्य उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read