रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी पंचायत के भेलवाटीकर गांव में 42 दिन की एक बच्ची जिंदा जल गई.

गुरुवार सुबह 9.45 बजे बच्ची की 21 वर्षीय मां सुनीता देवी ने ने बताया कि वह अपनी बेटी को दूध पिलाकर नहाने गई थी। नहाकर वापस लौटी तो बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी।

जब उसने खोजना शुरू किया तो बगल के झाड़ी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। 

वहां पहुंची तो देखी उसमें उसकी बेटी जल रही थी। जब तक वह उसे उठाती वह पूरी तरह जल चुकी थी। बच्ची का पिता भवेश्वर महतो रांची में मजदूरी करता है। पुलिस फिलाह इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। बच्ची की मां से पूछताछ की जा रही है। अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सूचना के मुताबिक यह उस दंपति की पहली बच्ची थी।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read