*Images by IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सेवा भाव हम सबों के संस्कार में है तथा यह देश की प्राचीन परंपरा रही है। सेवा भारतीय समाज के विकास में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। दास आज  रांची स्थित जोन्हा के  गुड़ीडीह में सेवा भारती के बहु.आयामी सेवा प्रकल्प सेवा धाम का  परिभ्रमण  एवं अवलोकन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें हुनरमंद बनाने का प्रतिबद्ध प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं को छोटे.छोटे रोजगारों से जोड़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। वनोपज  को रोजगार का साधन बनाया जा सकता है। लाह उत्पादनए मधुमक्खी पालनए पशु पालनए अंडा उत्पादन इत्यादि  से आत्मनिर्भर बना जा सकता है। श्री दास ने कहा कि वनोपज को मूल्य संवर्धित कर   आमदनी का महत्वपूर्ण स्त्रोत बनाया जा सकेगा। झारखंड की महिलाएं बहुत ही  मेहनती एवं  सरल होती हैं।  रेडी टू ईट कार्यक्रम अब महिलाएं ही चलाएंगी।  महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा रेडी टू ईट कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। राज्य में गरीबी उन्मूलन हेतु छोटी.छोटी योजनाएं चलाई जा रही हैं।  इन योजनाओं से जुड़कर लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे। सभी सेक्टरों में रोजगार सृजन करना सरकार की प्राथमिकता है।  स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी बदलाव हेतु सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। राज्य के 57 लाख परिवार को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा भारती द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण  स्वास्थ्य की दिशा में भी सेवा भारती  अपना योगदान दे रहा है। सेवा भारती की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर सेवा भारती द्वारा राज के विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रयास किये जा रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा इस तरह के सकारात्मक कार्य  राज्य को विकसित राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।  वर्ष 2022 तक  स्वस्थ झारखंडए  सुंदर झारखंड बनाना सरकार का लक्ष्य है।                                   

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जोन्हा  स्थित सेवा भारती परिसर में झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया।  हुनरमंद महिलाओं से अपील की कि वे सरकार की छोटी.छोटी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बने।  मुख्यमंत्री  ने सेवा भारती के बहुआयामी सेवा प्रकल्प सेवा धाम के परिभ्रमण  के क्रम में सेवा भारती सरस्वती शिशु विद्या मंदिरए  खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्रए  छात्रावासए चिकित्सा केंद्र इत्यादि का  परिभ्रमण एवं अवलोकन किया। 

इस अवसर पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय सेठए  खिजरी विधायक श्री रामकुमार पाहनए  सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश केजरीवालए  उपाध्यक्ष श्री चतुर्भुज खेमकाए  कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश्वर मिश्रा  सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read