यात्रियों की सुविधा के लिए रांची - आनंद विहार - रांची के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

*1) ट्रेन संख्या 02525 रांची - आनंद विहार द्वी सप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 28/06/2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को रांची से चलेगी ।*

रांची प्रस्थान 23:55 बजे, मुरी आगमन 00:58 बजे प्रस्थान 01:03 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:05 बजे प्रस्थान 02:15 बजे, गोमो आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, कोडरमा आगमन 04:16 बजे प्रस्थान 04:18 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:40 बजे, कानपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:30 बजे एवं आनंद विहार आगमन 19:35 बजे होगा।

*2) ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार - रांची द्वी सप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 30/06/2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार से चलेगी।*

आनंद विहार प्रस्थान 08:00 बजे, कानपुर आगमन 13:35 बजे प्रस्थान 13:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:08 बजे, कोडरमा आगमन 22:54 बजे प्रस्थान 22:56 बजे, गोमो आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मुरी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे एवं रांची आगमन 04:45 बजे होगा।

इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 01 कोच, एस एल आर का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 08 कोच, वातानुकूलित 3 - टियर के 02 कोच, एवं रसोई यान का 01 कोच , कुल 16 कोच होंगे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read