कोविड-19 महामारी के कारण बी.एड. सत्र के अनियमित रहने एवं नामांकन प्रक्रिया में विलंब होने के फलस्वरूप शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए बी.एड. के छात्र-छात्राओं तथा अन्य माध्यमों से छात्रवृत्ति हेतु ई-कल्याण पोर्टल खोलने का अनुरोध किया गया है ताकि, वे शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आवेदन कर सकें। इस संबंध में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबद्ध बी.एड. शैक्षणिक संस्थानों में सत्र के अनियमित रहने तथा नामांकन में विलंब होने के विषय में वस्तु स्थिति से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को अवगत कराने के लिए उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग से अनुरोध किया गया है। वस्तुस्थिति से अवगत होते ही इस विषय पर निर्णय लिया जा सकेगा।

ज्ञात हो कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति लिए ई-कल्याण पोर्टल 28 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक तथा दो बार अवधि विस्तारित करते हुए 10 फरवरी 2021 तक आवेदन करने की  सुविधा दी गई थी। छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए आवेदनों पर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात 31 मार्च तक कर दिया जाना था इसलिए आवेदन की तिथि को उसके आगे विस्तारित किया जाना संभव नहीं था। यह भी ज्ञात हो, कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में सन 2019-20 में कुल 2,77,972 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी तथा कोविड 19 के बावजूद शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 2,93,389 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read