एक नई अपराध ।कल  रात 15 अपराधी वर्कशाॅप की दीवार फांद कर अंदर आ गए। इसके बाद चारों तरफ से घेर कर CISF के दो कांस्टेबल आनंद मुर्मू और शिवजी यादव को बंधक बना रस्सी से बांध दिया। फिर स्टोर रूप की छत पर लगे सीट को काटकर अंदर घुस गए और कॉपर वायर लूटकर ले गए। अपराधी करीब 5 क्विंटल कॉपर और 70 फीट कॉपर वायर अपने साथ ले गए।

ए अपराध दुग्धा स्थित भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा वर्कशॉप में मंगलवार रात डकैती को हुई। police के अनुसार,15 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने CISF के दो कांस्टेबल को बंधक बना लिया। इसके बाद वर्कशॉप के स्टोर रूम की छप्पर का सीट काटकर अंदर घुस गए और वहां से करीब 5 लाख रुपए का कॉपर और कॉपर वायर लेकर भाग निकले।

इस पर CISF के कई अधिकारी, दुग्धा थाना तथा दुग्धा ओपी के पुलिस पदाधिकारी समेत बेरमो इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार पांडे पहुंचे। साथ ही CISF की डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सूचना मिलने पर police इंस्पेक्टर गजेंद्र पांडे ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधी निश्चित रूप से पकड़ में आएंगे। वहीं, दामोदा वर्कशॉप के चीफ इंजीनियर तपन कुमार ने कहा कि डकैती हुई है। घटना में लुटी गई सामग्री का आंकलन किया जा रहा है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read