भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाटक प्रभाग में पंजीकृत दल आदित्य कला मंच द्वारा आज दिनांक 26-09-2021 को धनबाद जिला के कर्माटांड़ गांव की पंचायत में आज़ादी का अमृत महोत्सव, राष्ट्रीय पोषण माह एवं कोविड 19 टीकाकरण पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दल द्वारा यह अभियान अगले 5 दिनों तक धनबाद के विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।

आज दल के कलाकारों द्वारा संगीत एवं लोक गीतों के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के अलावा पौष्टिक भोजन तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

Advertisement
Chatth Puja 2026

घरेलू पौष्टिक आहार खाने की सलाह देते हुए गर्भवती महिलाओं की सेहत पर ध्यान देने की बात की गई। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त टीकाकरण अभियान के बारे में लोगों को विशेष रूप से बताया जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें कोरोना अनुरूप व्यवहारों के बारे में भी अवगत कराया।

पंजीकृत दल आदित्य कला मंच के लीडर श्री रमन मिश्रा एवं उनके साथी कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं लोक गीतों द्वारा लोगों का मनोरंजन करते हुए उन्हें जागरूक किया। कलाकारों के प्रस्तुतीकरण को देखने के लिए गांव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read