रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर चंद्रिका एवं अशोक पांडेय, राष्ट्रीय सचिव गिरिधर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एस एन गौतम एवं चंदन मिश्र,भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की  दिल्ली इकाई से प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र मिश्रा एवं आशुतोष मणि त्रिपाठी, बिहार इकाई से राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी शशिभूषण सिंह, छतीसगढ़ इकाई से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव योगेश मिश्रा, मध्यप्रदेश इकाई से कृष्ण मोहन झा, झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश सलाहकार गणेश मिश्रा, बृजभूषण सिंह, अनुपम शेषांक एवं विष्णु शंकर उपाध्याय ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे चौथे स्तंभ पर हमला क़रार दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री से महाराष्ट्र सरकार की इस तानाशाही के विरुद्ध सख़्त निर्णय लेने का आग्रह किया है। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की समस्त 18 राज्य इकाई से जुड़े पत्रकार रिहाई होने तक काला बिल्ला लगा कर कार्य करेंगे। यह जानकारी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, नयी दिल्ली के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन कृपा भार्गव ने दी है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read