*Image credit The News Khazana

झारखंड के मंत्री  आज खूब ट्रोल हुए।इसलिए की वो बड़ी गलती कर बैठे। अल्पसंख्यक कल्याण व पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन ने पहले पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह को मृत बता उनके लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करवा दिया। 

ए युवा एक कार्यक्रम में । मनमोहन सिंह को मृत बता उनके लिए एक मिनट का मौन भी रखवा दिया। इसके बाद जब उन्हें सच्चाई की जानकारी हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी।

उन्होंने एक कार्यक्रम में मनमोहन सिंह के बहाने PM मोदी को भी जमकर आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा- 'एक और दुख की खबर है। हिन्दुस्तान के अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। हिन्दुस्तान की तरक्की में 50 प्रतिशत उनका हाथ है। मनमोहन सिंह जिन्होंने 50 साल तक आगे ले गए, मोदी आज उसी हिन्दुस्तान को 50 साल पीछे ले जा रहे हैं। उनके लिए एक मिनट का मान रखते हैं।’

इसके बाद जब उन्हें गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- 'कल भूलवश मैंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के संबंध में एक संक्षिप्त भाषण में जो कहा है दरअसल यह सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे भ्रामक खबरों की वजह से हुआ है। इस संबंध में मैंने जो भाषण में कहा है उसके लिए मैं दिल से क्षमा प्रार्थी हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।’

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read