झारखंड में आंदोलन की लहर लाने की चेतावनी दिखा आज राँची में जहाँ सड़क पर दिखे हज़ारों पारा शिक्षक। इसकी चलते सड़क जाम से परेशान रहे लोग और पुलिस।

 

साथ ही पारा शिक्षकों ने हेमंत सरकार को अलट्मेटम दिया है। ये सब शिक्षक ने सरकार को 14 नवंबर तक वेतनमान देने की मांग की है और झारखंड में पारा शिक्षकों का बिहार मॉडल लागू करने की माँग की है ।

साथ ही साथ पारा शिक्षकों ने सरकार को अलट्मेटम दिया है ये कहते हूवे की सरकार को 14 नवंबर तक वेतनमान दे, नही तो 65000 पारा शिक्षक रांची कूच करेंगे। यहां डेरा डालेंगे।

सच ये है की पिछले 2 साल से झारखंड के पारा शिक्षक सरकार से बिहार मॉडल की तर्ज पर वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि सरकार बिहार मॉडल पर निर्मित नियमावली को अपनाते हुए इसे कैबिनेट में पारित करवाकर पारा शिक्षकों को उनका वेतनमान दे। 

सरकार अगर यह लागू करती है तो एक अनुमान के मुताबिक सरकार के खजाने पर हर महीने 50 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read