अच्छी खबर ये है की अब डालमिया सीमेंट बोकारो में स्थापित करेगा संयंत्र।ये होना तय है क्योंकि झारखण्ड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021(JIIPP) के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर मीट में सर्व श्री डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड एवं उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा एमओयू किया गया था ।

इसके अनुसार सीमेंट प्लांट की स्थापना हेतु सर्व श्री डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड को एमओयू के अंतर्गत भूमि का तय समय सीमा के अंतर्गत आवंटन ,अधिपत्य एवं आवंटित भूखंड का लीज डीड प्राधिकार के स्तर से संपन्न किया गया था ।इसके तहत करीब 577 करोड़ का निवेश सुनिश्चित हुआ। 

संयंत्र की स्थापना से प्रति वर्ष 2.0 मिलियन टन का उत्पादन होगा। सीमेंट संयंत्र की स्थापना का कार्य नवंबर 2021 में प्रारंभ होगा। संयंत्र का निर्माण एक वर्ष के अंदर पूर्ण होने की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार ने संयंत्र स्थापना के लिए कंपनी को बोकारो जिला के बालीडीह में 16 एकड़ भूमि उपलब्ध कराया है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read