*representational image

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 140 किलोमीटर दूर चतरा जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर स्थित गांगपुर गांव में रविवार को एक दुकान में विस्फोट के साथ आग लग गयी | इसमें दो लोग झुलस गये और दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गये |

बताया जाता है कि दुकान में एक गैस की सिलिंडर रखी थी, जिसमें विस्फोट हो गया | विस्फोट के आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी | काला धुआं का गुबार उठने लगा | दुकान जलकर राख हो गयी | पास में खड़ा एक ट्रैक्टर भी आंशिक रूप से जल गया |

जानकारी के अनुसार, गांगपुर मोड़ पर भोला साहू की किराना दुकान में खुदरा पेट्रोल व गैस की बिक्री होती थी | रविवार को दुकानदार की पत्नी दुकान के एक कोने में खाना बना रही थी | इसी दौरान बिक्री के लिए पास में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गयी | दुकानदार और उसकी पत्नी ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे |

दुकानदार की पत्नी ने जोर-जोर से आवाज लगाकर ग्रामीणों को बुला लिया | आग पर काबू पाने की ग्रामीणों की भी तमाम कोशिशें बेकार गयीं | इस दौरान दुकान में मौजूद दोनों पति-पत्नी झुलस गये | ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला | घटना की जानकारी गिद्धौर थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गयी | दुकान से जैसे ही लोग बाहर निकले, दुकान में रखे तीन गैस सिलिंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगा |

सिलिंडर फटने के बाद दुकान पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया | दुकानदार ने बताया कि कम से कम दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है | झुलसे दुकानदार और उसकी पत्नी को उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read