रांची में बिहार के पत्रकार की लाश मिली है. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. साथ साथ police इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार सुधांशु रांची कैसे पहुंचे।

राँची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के पास लाश मिली है. यह लाश पत्रकार सुधांशु शेखर सिंह की है. पत्रकार की हत्या की आशंका जताई जा रही है. बिहार के रहने वाले सुधांशु रांची कैसे पहुंचे. पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को शुक्रवार के अहले सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर यह सूचना दी कि जेएससीए स्टेडियम के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन उसे किसी ने नहीं पहचाना. 

हालांकि जांच के दौरान एक पहचान पत्र मिला, जिसके आधार पर सुधांशु के रूप में शव की पहचान की गई.फोटो सामने आने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि बरामद शव पत्रकार सुधांशु शेखर सिंह का है. 

धुर्वा थाना प्रभारी के अनुसार मौके से अभी तक पुलिस को सुधांशु का मोबाइल नहीं मिला है. केवल एक आधार कार्ड मिला है जिस पर सुधांशु कुमार बरबीघा शेखपुरा लिखा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है कि आखिर सुधांशु की मौत कैसे हुई है. क्या किसी ने उनकी हत्या की है या फिर कोई और मामला है।

परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है पुलिस पूरे मामले को लेकर धुर्वा पुलिस, बिहार पुलिस के संपर्क में है ताकि सुधांशु के परिजनों तक मामले की जानकारी पहुंचाई जा सके. पुलिस का मानना है कि परिजनों से संपर्क होने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई हो पाएगी।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read