धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के कपुरिया ओपी के ओलीडीह में गैंग रेप के बाद गर्भपात का ससनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के ही 4 लोग पिछले 6 महीने से 14 साल की बच्ची को डरा-धमका कर रेप कर रहे थे। 

जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात करा दिए। इस दौरान लड़की की हालत बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के आगे छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह के साथ कपुरिया पैक्स के चेयरमैन कंठी सिंह के खिला पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की शिकायत पर कंठी सिंह को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नाबालिग की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read