झारखंड के हजारीबाग में शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। मलबा हटाने का काम अब भी जारी है । 

बात २४ घंटा पुरानी है । राजमार्ग टू फोर-सिक्स लेन पर दनुआ घाटी में कल देर रात लगभग साढ़े 10 बजे चौपारण की तरफ से जा रहा गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन पलटने से टैंकर में भीषण आग लग गई। इसमें 3 लोग जिंदा जल गए, वहीं एक की हालत गंभीर है। एक शव टैंकर ड्राइवर बबलू यादव (35 वर्ष) का है। बाकी 2 शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे में टेलर, 14 चक्का डंपर, ट्रक समेत कुल 7 वाहन जले हैं। करीब 2 किलोमीटर के इलाके के पेड़ पौधे और बिजली के तार व खंभे तक जल गए हैं। यह हादसा हथिया बाबा घाटी के दुर्घटना संभावित क्षेत्र में हुआ। बचाव कार्य जारी है।

आग लगने के बाद GT रोड पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सावधानी बरतते हुए झारखंड-बिहार सीमा के चोरदाहा चेकपोस्ट के समीप राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक दिया।

 

वहीं, राज्य सीमा से बाहर जाने वाले वाहनों को चौपारण बाजार के आगे GT रोड पर जाने से रोक दिया गया। घटनास्थल के नजदीक ही थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो पुलिस कर्मियों के साथ कैंप करते रहे। रविवार की सुबह मलबा हटाने का काम चला।

राजमार्ग पर अब ट्रैफ़िक नॉर्मल हो चुका है ।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read