*image credit Ratan Lal

नीदरलैंड में 16 से 25 मई तक आयोजित होलैंड एलिट हॉकी कपU-16 में भाग लेने के लिए नेशनल हॉकी अकादमी टीम के साथ आज अहले सुबह  झारखण्ड सिमडेगा की दीपिका  होलैंड के लिए रवाना हुई।

यह है कि दीपिका सोरेंग भोपाल में जूनियर नेशनल के फाइनल के बाद सीधे दिल्ली कैम्प के लिए चली गयी थी वन्ही से आज होलैंड रवाना हुई।

दीपिका सोरेंग सिमडेगा जिला के केरसई प्रखण्ड अन्तर्गत करँगागुड़ी सेम्बर टोली की रहने वाली है और वर्तमान में हॉकी सेंटर सिमडेगा में प्रशिक्षन लेती है।दीपिका सोरेंग 2015 - 2016,में झारखण्ड टीम से सबजुनियर नेशनल तथा 2017 एवम 2018 में झारखण्ड टीम से सबजुनियर,जूनियर एवम सीनियर नेशनल में भाग लेकर राज्य के लिए कई पदक जीत चुकी है।

दीपिका के चयन होने पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,विजय शंकर सिंह,शशिकांत प्रसाद,रजनीस कुमार,असुंता लकड़ा,मनोज कोनबेगी,प्रतिमा बरवा,आश्रिता लकड़ा,माइकल लाल,सहित समस्त पदाधिकारियो ने बधाई एवम जीत की शुभकामना दी है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read