झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय ओझा एवं राजकुमार सिंह, रांची जिला अध्यक्ष अलोक कुमार सिन्हा ने समस्त झारखण्ड के पत्रकारों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

ज्ञातव्य है कि आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पत्रकारों के लिए पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत पत्रकारों को पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। मीडियाकर्मियों के साथ उनके परिजनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read