रांची रेल मंडल में रेल विकास कार्यों के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है | वर्ष 2022-23 के बजट में रांची रेल मंडल में चल रहे विकास के कार्यों तथा अन्य कार्यों के लिए प्रावधान किए गए हैं |

इस वर्ष का फोकस भविष्य की हर परिस्थिति के लिए भारतीय रेल को तैयार करना, 'एक स्टेशन एक उत्पाद' की सोच के साथ स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर भारत के तहत सुरक्षा एवं क्षमता में बढ़ोतरी, किसानों के लिए नए प्रोडक्ट डेवलप करना, सार्वजनिक शहरी परिवहन और रेलवे स्टेशनों के बीच 'मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी' के लिए सुविधा प्रदान करना, ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाना और देश एवं रेलवे की अगले 25 वर्षों में विकास के लिए बुनियाद रखना है |

वित्तीय वर्ष 2022-23 मे रेल विकास कार्य एवं यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी हेतु रांची रेल मंडल में निम्नांकित प्रमुख प्रावधान किए गए है एवं राशि आवंटित की गई है |

वर्तमान में मुख्य परिचालित परियोजनाएँ


01 बंडामुंडा–रांची के बीच 158.50 किलोमीटर के रेल दोहरीकरण कार्य 1724 करोड रुपये 400 करोड रुपये

02 लोधमा – पिस्का लिंक लाइन 17 किलोमीटर 423 करोड़ रुपये 121 करोड़ रुपये

03 मूरी – बरकाकाना 58 किलोमीटर के रेल दोहरीकरण कार्य 580 करोड रुपये 05 करोड रुपये

04 रांची मंडल में ट्रैक रिन्यूअल और रख रखाव 430 करोड़ रुपये 92 करोड़ रुपये

05 रांची मंडल में 5 स्टेशनों पर सेंट्रलाइज पैनल 39 करोड़ रुपये 15 करोड़ रुपये

06 रांची में टाइप II के 151, टाइप III के 8 क्वार्टरों के निर्माण 22 करोड 92 लाख रुपये 03 करोड रुपये

07 रांची मंडल पर समपार फाटकों के स्थान पर 13 नॉरमल हाइट सबवे 36 करोड़ रुपये 04 करोड़ रुपये

08 रांची मंडल पर सड़क ऊपरी पुल का र्निर्माण 53 करोड़ रुपये 02 करोड़ 10 लाख रुपये

कुल आवंटित राशि 642 करोड़ 10 लाख रुपये


नई परियोजनाएँ क्रम संख्या विकास कार्य आवंटित राशि

01 पावर हाऊस चुटिया गेट पर (समपार फाटक संख्या MH 29 के स्थान पर ) सड़क ऊपरी पुल का र्निर्माण 64 करोड रुपये

02 गोला रोड में (समपार फाटक संख्या MB 21 के स्थान पर ) सड़क ऊपरी पुल का र्निर्माण 54 करोड रुपये

03 सुईसा गेट समपार फाटक संख्या CM-36 के स्थान पर सबवे का निर्माण 15 करोड रुपये

04 तोरांग गेट समपार फाटक संख्या CM-44 के स्थान पर सबवे का निर्माण 15 करोड रुपये

05 रांची मंडल में ट्रैक रिन्यूअल कार्य 250 करोड रुपये

06 रांची रेलवे स्टेशन पर 03 नए लिफ्ट लगाने हेतु 02 करोड रुपये

07 तंगर्बन्स्ली स्टेशन पर अतिरिक्त प्लैटफ़ार्म एवं सर्कुलटिंग एरिया का निर्माण तथा फूट ओवर ब्रिज का विस्तार 02 करोड 64 लाख रुपये

08 बरकीपोना स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज का निर्माण 02 करोड 64 लाख रुपये

09 रांची रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी हेतु – 14 स्टेशनों पर MEA मानक के अनुसार प्लैटफ़ार्म का विस्तार एवं उत्थान, 05 स्टेशनों पर RDSO मानदंड के अनुसार प्लैटफ़ार्म शेड का निर्माण, 02 स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज का निर्माण
22 करोड रुपये कुल आवंटित राशि 427 करोड़ 28 लाख रुपये
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read