झारखंड में एक वर्चस्व की ज़बरदस्त लड़ाई की गूँज सुनाई दी।स्थान लातेहार और पलामु के जंगलो में। इस चेरता में दो उग्रवादी गुटों के बीच मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हुई है।

सूचना के अनुसार  पलामू और लातेहार की सीमा पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद तथा तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के दस्ते के बीच करीब 48 राउंड फायरिंग हुई है। 

Police के अनुसार इसमें अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दावा किया जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों प्रतिबंधित संगठनों के बीच यह टकराव हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

सूचना के अनुसार JJMP के दस्ते का नेतृत्व गणेश लोहरा कर रहा था। वहीं TSPC के दस्ते को गोविंद लीड कर रहा था। यह गोलीबारी पलामू- लातेहार सीमा पर डोंकी व कोल्डिहा के बीच हुई है । घटना पलामू जिले के पाकी थाना व लातेहार जिला के मनिका थाना के सीमावर्ती क्षेत्र की है । दोनों जिले के नजदीकी थानों से सुरक्षाबलों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। घटनास्थल लातेहार जिला के अंतर्गत पड़ता है।

पलामू जिले के DIG राजकुमार लकड़ा ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से गोली चलने की आवाज सुनी गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जानकारी लेने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया है। टीम के वापस लौटने के बाद ही इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी मिल सकेगी। लातेहार SP अंजनी अंजन ने बताया कि कहा कि दो उग्रवादी गुटों के बीच मुठभेड़ की सूचना प्राप्त हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read