झारखंड की राजधानी रांची में विकसित हो रही स्मार्ट सिटी में निवेश के लिए सभी जरूरी आधारभूत संरचना तैयार हो गया है, उसके बाद कॉरपोरेशन निवेशकों के बीच पहुंचा है। अगर कोई निवेशक खुद को बेहतर समझते हैं, तो रांची स्मार्ट सिटी निवेश के लिहाज से उनके लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन है।18 फरवरी को रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट 2022 में बोलते हुए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार नें ये बात कहीं। उन्होंनें कहा कि स्मार्ट सिटी की ओर से लैंड ऑक्शन के लिए बना प्लेटफॉर्म पूरी तरह से पारदर्शी ,कंटैक्टलेस और सुगम है। उन्होंनें यह भी कहा कि सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन खुद निवेशकों को लेकर बेहद संवेदनशील,सजग और सकारात्मक हैं। इसलिए दिल्ली के निवेशकों को रांची में निवेश को लेकर अपनी तत्परता दिखानी चाहिए।

कार्यक्रम में बोलते हुए रांची के नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार ने भी दिल्ली के निवेशकों से रांची आनें, स्मार्ट सिटी को नजदीक से जानने और यहां निवेश के लिए अपील की। उन्होंनें कहा कि हमारा शहर और हमारा राज्य वो सभी अर्हता रखता है, जो एक निवेशक लिए जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी की योजना क्रियान्वयन में रांची अग्रणी शहरों में शामिल है, तो झारखंड इज ऑफ डूइंग बिजनेस में नंबर वन है। निवेशकों के लिए सिंगल विन्डो सिस्टम है, इसलिए यहां निवेश में किसी प्रकार का संकोच नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप निवेश करते हैं, तो रांची और झारखंड में आपके लिए पहले से बाजार भी तैयार है।

स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार नंदक्योलियार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए निवेशकों के बीच स्मार्ट सिटी की योजना,कार्यप्रगति और अवसर पर चर्चा की। इसके साथ हीं निवेशकों के सवालों का जवाब भी दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदा ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वीसी, प्रो पीसी गुप्ता , जीएनआईओटी ग्रुप के निदेशक डॉ आरके पाठक,आईआईएमटी के डीन अमित रंजन,एसएमडी ग्रुप के सिद्धार्थ कश्यप,गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से डॉ गौरव तिवारी सहित 60 से ज्यादा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने स्मार्ट सिटी रांची के मास्टर प्लान और सरकार के सकारात्मक अप्रोच की सराहना की। इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के सीईओ से वन टू वन मुलाकात भी की। इस मौके पर क्रेडाई नेशनल और पीएचडी चैंबर नेशनल के भी कई सदस्य मौजूद थे

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read