झारखंड के जमशेदपुर के नज़दीक सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह टाटा- कांड्रा रोड के टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप खोसला धर्म कांटा के पास बेखौफ अपराधियों ने अपराधी से ट्रांसपोर्टर बने देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास को गोलियों से भून डाला. 

उसके बाद देबू दास को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां रास्ते में ही देबू की मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है.

इलाके में सनसनी फैल गई है. देबू दास का आपराधिक इतिहास रहा है, और वह किसी राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा बताया जा रहा है. मामले को गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. बताया गया कि देबू सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी आनन-फानन में उसे टीएमएच लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि देबू हाइवा का संचालन करता था. वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है.

पुलिस ने घटना स्थल से मृतक की बाईक, खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. घटना स्थल पर बिखरे खून बता रहे हैं कि अपराधियों ने प्लांनिग के साथ देबू की हत्या की है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देबू को अपराधियों ने पांच गोलियां मारी, जबकि एक मिसफायर हुई है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read