जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के बीच एक एमओयू हुआ है. एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस, एसजे और कोल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर (पी एंड आइआर) ने संयुक्त रूप से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया. 

एमओयू के अनुसार एक्सएलआरआई द्वारा कोल इंडिया के अधिकारियों को उनके नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा.

कोल इंडिया के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा नामित लगभग 500 अधिकारी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. एक्सएलआरआई के जमशेदपुर कैंपस में विभिन्न चरणों में उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा. इस कॉरपोरेट ट्रेनिंग के पहले बैच की शुरुआत अप्रैल 2022 में होगी. वहीं संस्थान के डीन प्रोफेसर आशीष के पाणी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से कोल इंडिया के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रासंगिक और लगातार प्रशिक्षण से अवगत कराने से कंपनियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने और कार्यक्षेत्र में रिजल्ट बढ़ाने में मदद मिलेगी. यह कार्यक्रम कौशल बढ़ाने और बेहतर परिणाम देने में मदद करेगा.

एक्सएलआरआई में देश के अलग-अलग सेक्टर के लोगों को समय-समय पर ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इससे पूर्व सिविल सेवा से जुड़े अधिकारियों के साथ ही सेना के अधिकारियों के लिए खास तौर पर कोर्स को डिजाइन कर उन्हें ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इसी कड़ी में अब कोल इंडिया के साथ एक्सएलआरआई ने एमओयू किया है. एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस एसजे ने कहा कि एक्सएलआरआई द्वारा देश के विभिन्न सेक्टर के लोगों को समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाती रही है, ताकि देश के अलग-अलग सेक्टर के लोगों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार बेहतर प्रबंधन कर संस्थान व समाज हित में कार्य किये जा सकते हैं. 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read