*image credit Ratan Lal

विश्रामपुर (पलामू) थाना अंतर्गत कोसियार तीन मुहान घूमता मोड़ के पास मंगलवार की  सुबह 10 बजे अज्ञात अपराधियो ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी |

मिली जानकारी के अनुसार पचघारा खुर्द निवासी रूपचंद यादव (50) हर रोज की तरह अपने मोटसाइकिल JH-03H-4864 से दूध बेचने जा रहा था.तभी कोसियार के घूमता मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी,जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गयी ||

घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गाये | गोली रूपचंद यादव के सर में लगी है | इधर सूचना मिलते ही तत्काल विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार घटना स्थल पर पहुंचे.व उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगें |

पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.पुलिस अपराधियों के खोज-बीन में लग गयी है.

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read