झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल से दूसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी है। मंगलवार को 9 घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार सुबह 10.45 बजे वह ED के दफ्तर पहुंची।

आज वह अकेले यहां आई हैं। इस बीच उनसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन इस मामले पर कुछ भी बोलने से वे बचती रहीं।
सूत्रों के अनुसार आज बुधवार दोपहर में ED को उनसे उनके CA के घर से मिले 17 करोड़ रुपए और पल्स हॉस्पिटल से संबंधित मामलों में पूछताछ होने का समाचार है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूजा सिंघल की ओर से मंगलवार को कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया था। हर मामले में वो खुद को निर्दोष बताती रहीं। इस मामले में ED उन्हें अरेस्ट भी कर सकती है।

सूत्र की माने तो झारखंड सरकार ED की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार उन पर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है की पूजा सिंघल जो अभी May अंत तक छुट्टी पर हैं को सस्पेंड करने के लिए हेमंत सरकार सरकार के पास पर्याप्त आधार हैं। इसके आधार पर उन्हें कभी भी सस्पेंड किया जा सकता है। 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read