झारखंड में मचा कोहराम. इस बार रांची के मेन रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक स्थित आर्मी बहाली कार्यालय के समीप सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद हैं. ये युवा आर्मी में नियुक्ति की नयी नियमावली से नाखुश हैं. सभी युवा इस नयी नियमावली के विरोध में जमा हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में शामिल युवा झारखंड के विभिन्न जिले से आये हुए हैं. आर्मी बहाली ऑफिस के सामने बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए नयी नियुक्ति नियमावली का विरोध कर रहे हैं.

आर्मी बहाली ऑफिस के सामने सैंकड़ों की संख्या में मौजूद युवा नारेबाजी कर रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में युवकों के जमा होने और प्रदर्शन करने की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप हो गई. ओवरब्रिज की ओर आने-जाने वाली सड़क जाम है. 

आज बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से सेना में बहाली की नयी नियमावली लागू की गयी. इसी के बाद राज्य के कई जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों रांची पहुंचे हैं और सड़क को जाम कर दिया है. पुलिस जानकारी मिलने के बाद रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर सभी को समझा कर शांत करा रही है और सड़क जाम हटाने की कोशिश कर रही है.

अग्निपथ भर्ती योजना के तहत चार साल के लिए सेना के तीनों अंगों में युवाओं की बहाली की जायेगी. हर साल 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण साढ़े 17 साल से 21 साल के 45 हजार युवाओं की बहाली की जायेगी. चार साल बाद योग्यता के आधार पर 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को सेना में लंबी अवधि के लिए रखा जायेगा. 48 लाख बीमा कवर भी मिलेगा और सेवा के दौरान शहीद होने पर अतिरिक्त 44 लाख की राशि भी परिवार को मिलेगी. इसके साथ ही सेवा निधि की रकम भी मिलेगी. अग्निवीर सैनिकों का छह माह को प्रशिक्षण दिया जायेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यूनिट में भेज दिया जायेगा. आइटीआइ करने वाले युवकों को भी अग्निवीर सैनिक में बहाल किया जायेगा. चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को 10.4 लाख रुपये की सेवा निधि और उस पर ब्याज मिला कर कुल 11.71 लाख मिलेंगे. इस पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read