झारखंड के किसान को खेती के लिए विश्वस्तरीय एक्सपोजर मिले इसलिए उन्हें 23 जुलाई से 28 जुलाई 2018 तक इजराइल भ्रमण पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने इस बाबत कृषि मंत्रालय को निदेश दिया था कि वे राज्य के प्रत्येक जिले से एक एक किसान का चयन करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इजरायल आज कम से कम जल संसाधन का उपयोग कर बेहतर से बेहतर कृषि उत्पादन देने के लिए विश्व विख्यात है। यह तकनीक झारखंड में किस प्रकार कारगर हो तथा किसानों का दृष्टि बोध कैसे विस्तृत हो सके यही उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों के भ्रमण से अधिक महत्वपूर्ण किसानों का भ्रमण है ; किसान लंबी अवधि में अपने अनुभवों से जो सीखते हैं उन्हें ही व्यवहार में लाते हैं इसलिए किसानों को ही भ्रमण पर भेजे जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान जब लौटकर आएंगे तो यह हमारे मास्टर ट्रेनर / अनुभवी होंगे जो अपने जिले के अन्य किसानों को भी अपने अनुभव के बारे में बताएंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई व्यवस्था के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी और यह इजराइल के खेतों में इसके उपयोग को भी देखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा ड्राई जोन में बेहतर सिंचाई व्यवस्था से किस प्रकार कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सकती है यह भी देखने जानने और समझने का मौका उन्हें मिलेगा। 

कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि इजराइल दूतावास के द्वारा 20 से 25 किसानों का दल तैयार करने का अनुरोध किया गया था इस को ध्यान में रखते हुए एक एक किसान प्रत्येक जिले से लिए गए हैं इन किसानों का चयन जिले के उपायुक्तों ने किया है। श्रीमती पूजा सिंघल ने बताया कि इस यात्रा कार्यक्रम में कृषि मंत्री तथा कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल के साथ होगा जो इजरायल की सरकार के साथ बेहतर प्रशिक्षण एवं भविष्य के एक्सपोजर विजिट को लेकर उच्च स्तरीय वार्ता करेगा वार्ता में इजरायल द्वारा झारखंड में किए जा रहे निवेश और अन्य तकनीकी मदद पर भी चर्चा होगी। किसानों के समूह का नेतृत्व कृषि मंत्री श्री रणधीर सिंह करेंगे साथ में कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल कृषि निदेशक श्री रमेश घोलप श्री विजय सिंह तथा 24 किसानों का दल होगा। वित्त तथा विदेश मंत्रालय से इस बाबत क्लीयरेंस लिए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

किसानों के दल में रांची से श्री सुखदेव उराव गुमला से रंजीत प्रसाद सिमडेगा से श्री नमन टोपनो लोहरदगा से श्री राज किशोर महतो पूर्वी सिंहभूम से श्रीमंत मिश्रा पश्चिमी सिंहभूम से श्री पंकज कुमार गोंड सरायकेला से श्री राधा कृष्ण केवट लातेहार से श्री राजेंद्र यादव दुमका से श्री जयप्रकाश मंडल जामताड़ा से श्री निताई मंडल साहिबगंज से श्री नीरज हेंब्रम पाकुड़ से श्री अभिनव किशोर खूंटी से श्री रामानंद साहू गढ़वा से श्री सतीश कुमार तिवारी पलामू से श्री रंजीत कुमार सिंह हजारीबाग से श्री फुलेश्वर महतो रामगढ़ से श्री रचया महतो, धनबाद से श्री अब्दुल कयूम अंसारी चतरा से श्री मोहन प्रजापति कोडरमा से श्री लक्ष्मण यादव गिरिडीह से श्री संतोष कुमार वर्मा बोकारो से श्री विक्रम कुमार देवघर से श्री वकील प्रसाद यादव गोड्डा से श्री प्रीतम कुमार यात्रा दल में सम्मिलित होंगे।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read