आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,2022  पूरे दुनिया में मनाया जा रहा है। उग्रवाद प्रभावित मेदनीनगर में एक दिन 
पूर्व 134वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने जवानों को योग के कार्यक्रम में उतारा।

सोमवार को पलामू परिसर में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं 134वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मेदिनीनगर की ओर से क्विज, भाषण, गायन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, पलामू के अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 134वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मेदिनीनगर के कमांडेंट सुदेश कुमार ने कहा कि योग को हमलोग सदियों से साथ लेकर चल रहे हैं।” योग हिंदुस्तान की पहचान है। योग करने से पूरी मानवता को फायदा हो रहा है। यह बीमारी को खत्म कर रहा है। योग से मनुष्य की लंबी आयु हो रही है। योग को पूरी दुनिया अपना रही है।”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि योग से पूरे विश्व में हिंदुस्तान की पहचान बनी है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने योग को दिनचर्या में शामिल करने की बातें कही, ताकि शरीर में निरोग रहे और सभी लोग स्वस्थ रहें।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुष्कर ने सभी का स्वागत करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य एवं वर्तमान समय में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग है। योग से हमारे जीवन स्तर को ठीक करने का प्रयास हो रहा है, ताकि मानव जीवन की जीवन शैली में आवश्यक सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। योग के माध्यम से शारीरिक विकार को दूर किए जा रहे हैं, ताकि देश में तरक्की, उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो और देश को मजबूती मिले।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन नेहरू युवा केंद्र के डीवाईओ अजीत कुमार ने किया। मौके पर उप कमांडेंट अंशू माली एवं विजय कुमार के अलावा 134वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, मेदिनीनगर के जवान एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार एवं 134 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, मेदिनीनगर एवं नेहरू युवा केंद्र पलामू के सहयोग से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 134वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान एवं नेहरू युवा केंद्र, पलामू के स्वयंसेवकों के बीच खेली गयी।

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज सभी कर रहे योग*

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 134वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, मेदिनीनगर परिसर में मंगलवार को प्रातः 6:00 बजे से योग का कार्यक्रम हुआ।

इसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। इसमें कमांडेंट, सहायक कमांडेंट सहित 134वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, मेदिनीनगर के जवान, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक एवं आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक मुख्य रूप से भाग लिए। 

योग कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मोमेंटो, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read