कृपया ध्यान दें.

*◆ आजादी के 75वें वर्षगांठ को अनोखे ढंग से मनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें मिलकर बना रही कार्ययोजना 

*◆ "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के माध्यम से हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का करेंगे काम

*◆ ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी से बने झंडा

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हम आजादी के 75वें वर्षगांठ को मानने की तैयारी कर रहें हैं। इसके तहत "हर-घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। जिसके तहत सभी लोगों के घरों में तिरंगा झंडा जन सहभागिता से लगाने का काम किया जाना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से हम देश के सभी लोगों के बीच देश के प्रति गौरव, स्वाभिमान और देशभक्ति के भाव को जगाने का काम करेंगे। यह काम अकेले नहीं हो सकता इसके लिए हर राज्य, राज्य की समस्त जनता को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एवं आम जनता "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के लिए झंडे को ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ नजदीकी डाकघरों से भी खरीद सकते हैं।

*"हर घर झंडा" कर्यक्रम हेतु केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, सभी केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।*

*"हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का करेंगे काम*

बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हम आजादी के 75वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी एकत्रित हुए है, यह काफी खुशी का दिन है। इसी के तहत "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का काम करने का काम करने जा रहें है। आने वाले 13 से 15 अगस्त तक राज्य के हर घर तक यह कार्यक्रम कैसे पहुंचे इस हेतु नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। कल इस हेतु मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें इस कार्यक्रम से संबंधित पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।

*ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी से बने झंडा*

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम हेतु भारत सरकार से झंडा की उपलब्धता हेतु पत्र भेजे जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी कराई जाए, उन्हें भी झंडा बनाने के काम मे जोड़ा जाए। जिससे गाँव स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी और बृहत स्तर पर मिल सकेगी।

*मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपस्थिति*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से माननीय मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, श्री हफीजुल हसन, प्रभारी मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, , मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, पर्यटन, कला संस्कृति विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल एवं सचिव श्री राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read