पुलिस ने आज झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों के साथ नाकाम कर दिया. साथ ही साथ वे जंगल से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद भी किया.

गुप्त सूचना के आधार पर,पुलिस ओर सुरक्षाबलों ने सात हजार राउंड जिंदा कारतूस, 1 पिस्टल, 30 हैंड ग्रेनेड, 8 वाकी टॉकी समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. 

नक्सली संगठन टीएसपीसी के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. 

गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार एसपी ने एक टीम गठित की. इसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे. पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के सिरम जंगल में सर्च अभियान चलाया तो भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए.

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read