*Representational image

स्व. जसबीन सालकर अईन्द, वनरक्षी,जरिया प्रक्षेत्र,कर्रा,खूंटी का फसल को जंगली हाथियों से बचाने के क्रम में निधन हो गया।
बता दें कि स्व. अईन्द के साथ 4 और वनकर्मी भी गये थे, इसी क्रम में स्व. अईन्द खेत में गिर पड़े और उसी दौरान जंगली हाथियों ने उनपर हमला कर दिया। 

घटना के पश्चात् श्री अईन्द को इलाज के लिए कर्रा अस्पताल एवं रिम्स ले जाया गया,लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस दुखःद घटना से सारा वन परिवार मर्माहत् है और स्व. अईन्द के परिवार के साथ है और वन परिवार ने गहरी संवेदना प्रकट की है। वन विभाग,झारखंड स्व. अईन्द के आश्रितों को हर संभव सहायता करेगा।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read