झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन आज कल राज्य की विकास योजना पर बड़ी बड़ी बातें कर रहें है.आज उनके द्वारा कहे बयानों को सुने. 

◆ किसानों और मजदूरों की आमदनी बढ़ाने एवं उनके समृद्धि और खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध

◆ कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही सरकार

◆ सभी गरीबों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का हो रहा काम


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा राज्य की लगभग 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है । ऐसे में किसानों और मजदूरों की आमदनी बढ़ाने एवं उनके समृद्धि और खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । 

क्योंकि, जब हमारे ग्रामीणों की सामर्थ्य क्षमता बढ़ेगी तो राज्य भी सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री आज हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय मेगा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर-सह-जागरूकता एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । 

उन्होंने कहा कि किसान एवं मजदूरों के हित में और उन्हें सहयोग करने के लिए सरकार कारी योजनाओं को बनाकर उसे धरातल पर उतारने का काम कर रही है। केसीसी लोन में बैंकर्स को निर्देशित किया गया है कि वह किसानों को हर संभव सहायता करें । जब सब कदम बढ़ा कर आगे आएंगे तो हम प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेंगे।

*योजनाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण*

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान, मजदूर भाइयों को सरकार के योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, उसके लिए जमीनी स्तर पर जाकर निरीक्षण करने का काम कर रही है। आज के जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर मैं खुद आपके बीच आकर आपको योजनाओं से आच्छादित करने का काम कर रहा हूँ।

*फलदार पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को मिलेगा वृक्षों का पट्टा*

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हर ग्रामीण को फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। जिस तरह जंगल का पट्टा, जमीन का पट्टा आवंटित किया जाता था, उसी प्रकार अब वृक्षों का भी पट्टा लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। अब सरकारी जमीन पर भी ग्रामीण किसान फल का पेड़ लगा सकेंगे और इस फल के पेड़ का मालिकाना हक भी उनके पास ही रहेगा।

*कम बारिश से सुखाड़ की आशंका, हालात से निपटने की हो रही तैयारी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में सुखाड़ की आशंका बढ़ती जा रही है । यह हम सभी के लिए चिंता की बात है, लेकिन इससे निपटने के लिए भी सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब ने साथ मिलकर ढ़ाई साल में कई समस्याओं को समाधान करने काम किया है। इस समस्या के निदान के लिए हम सब साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। 

किसानों को खेती के लिए सही सलाह मिल सके, इसलिए कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस सुखाड़ जैसी परिस्थितियों में किसान क्या करें क्या नहीं उसके लिए किसान इन पदाधिकारियों की सलाह पर खेती कर सकते है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासी मूल निवासी के मदद से राज्य के उत्थान के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं।

*लोगों की सामाजिक सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता*

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अब पदाधिकारी गांव-गांव जाकर आपके लिए कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को जेपीएससी में रिकॉर्ड समय में नियुक्ति पत्र मिल रहा है। वृद्धा, असहाय, विधवा को पेंशन से आच्छादित किया जा रहा। सरकार आम लोगों के सामाजिक सुरक्षा के लिए काम कर रही है। लाखों सरकारी कर्मचारियों के पुरानी पेंशन की मांग को पूरा करने का काम किया गया है।

*_इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास_*

मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 42,893 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के बीच लगभग 19081.74 लाख रुपये केसीसी लोन के रूप में वितरित किया गया। वहीं कुल 58,97,01,161 रुपये राशि के कुल 75 योजनाओं का उद्घाटन एवं 1,46,74,74,444 रुपये राशि के कुल 77 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

*इनकी रही उपस्थिति*

मंत्री श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्री बादल, विधायक श्री सरफराज अहमद, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, विधायक श्री अमित कुमार यादव, विधायक श्री उमाशंकर अकेला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, हजारीबाग उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय,उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल एवं प्रमंडल के जिलों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में के.सी.सी. लाभुक एवं आम जनता उपस्थित रहे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read