मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज शाम राँची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2022 को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले "झारखंड जनजातीय महोत्सव" की तैयारियों का निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने मुख्य मंच की सजावट, विभिन्न स्टालों की जानकारी, अन्य साज-सज्जा, आगंतुकों के आने-जाने एवं बैठने की व्यवस्था, फूड सेंटर, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में झारखंड सहित अन्य राज्यों से पहुंचे अतिथि, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत एवं सुरक्षा में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियां लगाएं। आमजनों का भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम स्थल में लगे एलईडी स्क्रीन एवं साउंड गुणवत्तापूर्ण रहे यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निदेशित किया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पुख्ता रखें। 

अतिथियों के इंट्री और एग्जिट पॉइंट की व्यवस्था दुरुस्त रखें। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किया गया मार्ग तथा पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए पूरा पंडाल वाटरप्रूफ रहे यह सुनिश्चित करें, ताकि बारिश होने पर भी किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के क्रम में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव श्री के.के.सोन, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री मुकेश कुमार, उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त श्री शशि रंजन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read