विपक्ष के आरोपों से घिरे मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के तहत आज एसिड अटैक की मारी नाबालिग युवती को ऐअर ऐम्ब्युलन्स के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ़्ट किया गया.

सच तो ये है की झारखंड की बेटी अंकिता की चिता की आग अभी सुलगी भी नहीं थी कि इसी राज्य के चतरा जिले से दूसरा एकतरफा प्यार में लड़की पर एसिड अटैक का मामला सामने आ गया. 17 वर्षीय नाबालिग युवती काजल के साथ ये हादसा 5 अगस्त को हुआ था जब वो सो रही थी. 

तभी घर की दीवार छलांग लगा कर संदीप नाम का एक मनचला युवक घर में घुस जाता है और मां बेटी दोनो पर तेजाब फेंक देता है. 

इस घटना के बाद आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल रिम्स में भर्ती किया जाता है.वहाँ से आज काजल को एरपोर्ट ले जाया गया ओंर वहाँ से उसे ऐअर ऐम्ब्युलन्स से दिल्ली ले ज़ाया गया।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read