राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के राजकोट में हो रहा है। झारखंड की टीम भी राष्ट्रीय खेल में अपनी प्रतिभा का दम दिखाने के लिए हिस्सा ले रही है। 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल में कई तरह के खेल होंगे। 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 में झारखंड से कुल 17 टीम हिस्सा ले रही है।

इन टीमों में 265 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। हॉकी झारखंड की महिला और पुरुष हॉकी टीम में 36 खिलाड़ी एवं 6 ऑफिशियल हैं। मंगलवार को झारखंड की 42 सदस्यीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुजरात रवाना हो गयी।
गुजरात के राजकोट में राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है। रांची रेलवे स्टेशन से झारखंड की टीम रवाना हुई। टीम से पहले हॉकी झारखंड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशिकांत प्रसाद,सीईओ रजनीस कुमार, महासचिव विजय शंकर सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,संयुक्त सविव बिगन सोय,तारिणी कुमारी,,जिला खेलकूद विभाग रांची के मुकेश कुमार,सहित खेल विभाग, JOA और हॉकी झारखंड के पदाधिकारी राजकोट के लिए रवाना हो चुके हैं।

महिला हॉकी टीम 

झारखंड महिला हॉकी टीम में सोनल मिंज, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, काजल बाड़ा, सिमता मिंज, सुभासी हेमरोम, प्रमिला सोरेंग, रोपनी कुमारी, दिप्ती कुल्लू, अलबेला रानी टोप्पो, अंजली बिंझिया, रजनी केरकेट्टा, बालो होरो और बिनिमा धान हैं। वहीं टीम की कोच बिगन सोय और तारिणी कुमारी के साथ टीम के मैनेजर मनोज कोनबेगी हैं।

पुरुष हॉकी टीम

अमन दीपक तिग्गा,विजय खेस,अल्बर्ट डुंगडुंग, सुसारण पूर्ति,नोएल टोपनो, जेन सोरेंग,अनुरोध भेंगरा,रोहित बेसरा, लव लाइट कुजूर, असीम तिर्की,बिरसा ओड़िया,डेनिस केरकेट्टा,नवीन केरकेट्टा,दीपक सोरेंग, सेम मुंडा,सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा और अभिषेक कुमार साहू हैं। वहीं कोच एलेक्सियूस लकड़ा, फिजियो लव कुमार और मैनेजर मनोज प्रधान हैं।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read