दुर्गा पूजा खतम ओर शुरू हूवा क्रिकेट का खेल।
भारत - दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर को राँची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होनेवाले दूसरे वनडे मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू।

टिकटों की बिक्री आज गुरुवार से शुरू हुई।स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास बने काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बिक्री की गई। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक था।

दर्शक पेएटीएम के एप से भी ऑनलाइन टिकट बुक करते बताए गये। ऑनलाइन टिकट पेएटीएम एप, पेटीएम इंसाइडर एप और वेब पोर्टल www.insider.in के मध्यम से भी खरीदे जा सकते हैं, इसकी सूचना  स्टेडीयम के मैनज्मेंट द्वारा दो जा चुकी है।

टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम तीन टिकट ही मिलने का प्रावधान है। टिकट खरीदने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना अनिवार्य है। टिकटों की दरें स्टेडियम के स्टैंड के हिसाब से अलग-अलग तय की गई हैं।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read